Wednesday, September 30, 2026

शहर के व्यस्ततम चौक के पास से पार हुई गाड़ी, पुलिस से हुई शिकायत, शहर में इन दिनों जारी है चोरों का आतंक

कोरबा जिला में इन दिनों चोरों की बल्ले बल्ले हो गई है, चोर जहां-तहां चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर रहे हैं । ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले की आरबी पेट्रोल पंप के पास हुआ । यहां से नीले रंग की एक्टिवा को अज्ञात चोरों ने पार किया । यह सारी घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है इस दौरान काफी चहल-पहल होती है । बावजूद इसके चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो गए। आपको बताते चलें की घनश्याम दास बनोदिया की नीले रंग की एक्टिवा को शहर के व्यस्ततम चौक टीपी नगर के पास से पार किया गया है । इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हो गए हैं फिलहाल घनश्याम दास बनोदिया ने गाड़ी के चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है देखने वाली बात होगी कब तक गाड़ी का पता चल पाता है।