यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब से कुछ देर बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर सकते हैं। जंग छिड़ने के बाद दोनों नेताओं की यह दूसरी बार बातचीत होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान भारतीय लोगों की सुरक्षित वापसी पर ही फोकस होगाथर्ल्ड वर्ल्ड वॉर की धमकी
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को इशारों ही इशारों में तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली। कहा- अगर थर्ड वर्ल्ड वॉर होता है तो इसके नतीजे बेहद खौफनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी खुलकर होगा। हमने पहले ही साफ कर दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपंस हासिल नहीं करने देंगे। जो जंग चल रही है, उसके जिम्मेदार अमेरिका और पश्चिमी देश हैं। उन्होंने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है।
जंग छिड़ने के बाद यूक्रेन के नागरिक दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन की सीमा से सटे पोलैंड, हंगरी, मालदोवा, रोमानिया, स्लोवाकिया और बेलारूस में सबसे ज्यादा माइग्रेशन हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, वहां से भी एक लाख से ज्यादा लोगों ने पलायन किया है। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए, जंग शुरू होने के बाद यूक्रेन से किस देश में कितने लोगों ने पलायन किया है…
