Sunday, April 19, 2026

जनचौपालः कलेक्टर श्रीमती साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं, मुआवजा वितरण के लिए टीम गठित करने के दिए निर्देश आज जनचौपाल में 71 लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं

कोरबा 15 मार्च 2022/प्रति मंगलवार आयोजित होने वाले जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों से भी लोग कलेक्टोरट पहुंचे। आज जन चौपाल में आज 71 लोगों ने कलेक्टर श्रीमती साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनचौपाल में ग्राम तरदा निवासी श्री अनूज राम द्वारा प्रस्तुत भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजा के आवेदन पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने मुआवजा वितरण के लिए टीम गठित करने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए। उन्होंने तहसीलदार, पटवारियांे की टीम बनाकर लंबित मुआवजा प्रकरणों के गांव वार सर्वे कर शिविर लगाकर मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने टीम में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को भी शामिल करने को कहा। इसी प्रकार ग्राम गंगदेई के निवासी श्री दुकालू राम द्वारा उनकी पुत्री के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर तत्काल एसडीएम कटघोरा को निर्देशित करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर दिए। जनचौपाल में भूमि चौहद्दी एवं नक्शा प्रदान करने के आवेदन पर कलेक्टर ने तत्काल किसान का भूमि चौहद्दी बनवाकर देने के निर्देश एसडीएम कटघोरा  को दिए। जनचौपाल में नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित सभी अनु�