Saturday, April 11, 2026

हड़ताल के सम्बन्ध में संयुक्त यूनियन ने ली बैठक, सभी से मांगा गया सहयोग

कोरबा। 28 एवं 29 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल हड़ताल के संबंध में गेवरा क्षेत्र के संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों का बैठक हुई, जिसमें निम्न निर्णय लिया

1* 22/3/ 2022 दिन मंगलवार को पूरे एसईसीएल का हड़ताल के संबंध में संयुक्त यूनियन का गेवरा में कन्वेंशन कराया जाएगा

२* दिनांक 20 /3/22 से 28 एवं 29 की हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त यूनियन के तरफ से क्षेत्र में सघन प्रचार प्रसार चालू किया जाएगा

३* दिनांक 22/३/ 2022 को की कन्वेंशन में केंद्रीय लेवल के सभी संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित गेवरा क्षेत्र में रहेंगे कन्वेंशन का कार्यक्रम वर्करक्लब गेवरा में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा अतः आप सब से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस हड़ताल की कन्वेंशन को सफल बनाने में सहयोग करें ।