Sunday, May 10, 2026

वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत

कोरबा /बीती रात स्कूटी से घर जा रही युवती श्रेजल राखोड़े को बाइक सवार युवकों ने ऐसी ठोकर मारी जो युवती के लिए प्राणघातक सिद्ध हुई । निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान सेजल की मौत हो गईपता चला है कि श्रेजल बीती रात लगभग 8:00 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 12 ए एन 7949 पर सवार होकर घर आ रही थी । तभी पल्सर क्रमांक सीजी 12 बी ई 86 49 पर सवार युवकों ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी तेज थी कि स्कूटी लगभग 2 हिस्सों में विभक्त हो गई। श्रेजल को काफी गंभीर चोटें आई । घटना होते देख वहां एकत्रित हो गए लोगों ने पल्सर सवार एक युवक को धर दबोचा वही दो युवक फरार हो गए । युवक को पुलिस के हवाले करने के साथ ही लोगों ने घायल श्रेजल को निजी चिकित्सालय भिजवाया । जहां चिकित्सकों का प्रयास असफल रहा और घायल श्रेजल की मौत हो गई ।