Wednesday, September 30, 2026

“महंगाई पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो बढ़ेंगे कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह के मामले”: विधानसभा में बोले हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने शुक्रवार को कहा कि अगर महंगाई (Inflation) पर काबू नहीं पाया गया तो देश में कन्या भ्रूण हत्या (Female Infanticide) और बाल विवाह (Child Marriage) के मामले बढ़ेंगे. उन्होंने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) को संबोधित करते हुए कहा, “अगर हम देश में महंगाई पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आने वाले दिनों में कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह के मामले बढ़ेंगे.”

साथ ही उन्होंने आगे दावा किया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ जैसे अभियान समाप्त हो जाएंगे क्योंकि लोगों के पास अपनी बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए पैसे नहीं होंगे. उन्होंने कहा, “देश के आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.”