
कोरबा 07 अप्रैल 2022 – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों एवं योजना क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधियों से कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना हमारा प्रथम एवं सर्वोच्च दायित्व है, अतः योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन हेतु पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमनागरिकों को पहुंचाया जा सके, उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों व क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना एवं मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान श्री धन्वंतरी योजना की कार्यप्रगति की विस्तार से बिन्दुवार समीक्षा की तथा उक्ताशय के निर्देश संबंधितों को दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि मोबाईल मेडिकल यूनिट के शिविर हेतु वार्डो के ऐसे स्थलों का चयन करें जहॉं पर शौचालय एवं यूरिनल की समुचित व्यवस्था हों, मोबाईल मेडिकल यूनिटों में सभी प्रकार की दवाईयों की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इस हेतु सभी मोबाईल मेडिकल यूनिट आपसी समन्वय बनाकर कार्य क










