Friday, September 25, 2026

पति ने पत्नी पर किया प्राणघातक हमला, हालत नाजुक

कोरबा/ शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को जान से मरने की कोशिश की है। मायके में रह रही महिला के घर पहुंचकर उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर पहले मारपीट की फिर हासिये से महिला का गला रेत दिया। मामले की सूचना मिलने पर बांगो कोबरा 01 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह सनसनीखेज घटना कोरबी पुलिस चौकी इलाके जलके अंचायत के खुतारपारा की है। पति की प्रताड़ना से नाराज पत्नी सुषमा बाई अपने मायके में आकर रह रही थी। बीती रात पति अशोक अघरिया नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मारपीट करते हुए सुषमा का गला रेत दिया। सुषमा के पिता श्यामलाल पिता ने बताया कि उनका दमाद आयदिन शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसकी जान को खतरा था लिहाजा श्यामलाल ने सुषमा को मायके घर ले आया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अशोक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था । मगर श्यामलाल ने उसकी हरकतों को देखते हुए बेटी को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज अशोक अगरिया शराब के नशे में चूर होकर ससुराल पहुंचा और सुषमा से विवाह करने लगा। मारपीट करते हुए उसने हसिया से पत्नी का गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो। ERV टीम के स्टॉप द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए ,65 KM दूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है