Sunday, April 26, 2026

नायब तहसीलदार ने किसान से रिश्वत में मांगी ब्रांडेड शराब, कलेक्टर ने कमिश्नर को भेजी सस्पेंड करने की अनुशंसा

बिलासपुर. काम के एवज में ब्रांडेड शराब की बोतल मांगने वाले नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल हुआ था. मामला बिलासपुर के मस्तूरी तहसील का है. यहां पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार कमार का काम के एवज में शराब के लिए रकम मांगने का वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर ने उन्हें भू अभिलेख शाखा में बिलासपुर में अटैच कर निलंबित करने की कमिश्नर को अनुशंसा भेजी है.