Sunday, September 27, 2026

पति के लिए मौत बनकर आई तीसरी पत्नी… शक था, चौथी से शादी न कर ले

रायपुर. एक पति के लिए उसकी तीसरी पत्नी मौत बनकर आई. क्योंकि पति को शक था कि उसका पति कही चौथी शादी न कर ले. घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है. यहां उरला इलाके में एक पत्नी ने अपने पति मेश धुर्वे की हत्या सील बट्टा पटकर की. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर घंटों फोन में महिलाओं से बातें करता रहता था. आरोपी पत्नी इंगेलेश्वरी मृतक की तीसरी पत्नी थी. उसे शक था कि वे उसे छोड़कर चौथी महिला से शादी न कर ले.

अन्य महिलाओं से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. रविवार-सोमवार को घटना दिनांक के दिन भी दोनो के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना ज्यादो हुआ कि आस-पास के लोगों को उनका झगड़ा सुलझाने उनके घर पहुंचना पड़ा. लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई. किसी को क्या पता था कि यहां पत्नी के दिमाग के कुछ और ही खौफनाक प्लान चल रहा है.