Sunday, June 14, 2026

LIC ने अपने IPO के लिए 902-949 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया, मई के पहले हफ्ते में खुलने की संभावना

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को अपने 21,000 करोड़ रुपए के IPO के लिए 902-949 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी में सरकार 3.5% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। IPO मई के पहले सप्ताह में खुलने की संभावना है। यह 9 मई तक खुला रहेगा।