
कोरबा। जिले में रेत तस्कर नदी के घाट के साथ-साथ कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ रहे, जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से कब्रिस्तान को खोदकर रेत निकाला जा रहा है यह काम खनिज विभाग के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन विभाग के अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कोरबा जिले में लोगों को मरने के बाद भी चैन नसीब नहीं हो रहा। रेत तस्कर कब्रगाह को भी नहीं बक्श रहे। चंद पैसों के लालच में यह लोग मौत को प्राप्त हो चुके हैं लोगों के अवशेषों को निकाल रहे हैं जिससे उनके परिजन काफी आहत है। वैसे तो सीतामढ़ी क्षेत्र अवैध तस्करों का सुरक्षित गढ़ है लेकिन कभी-कभार ही सही यहां कार्रवाई हुई है । लेकिन जिस तरह से मरे हुए लोगों की कब्र को खोदा जा रहा है उससे उनके परिजन काफी हताश है वे चाहते हैं कि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कोरबा जिला वैसे तो वैसे खनिज संपदा से परिपूर्ण है लेकिन यहां पर अवैध कार्यों को भी बेखौफ होकर अंजाम दिया जाता है। कोयला, रेत यह सारी चीजें खुलेआम बिना परमिट की निकाली जा रही है। कहते हैं की संबंधित विभाग को एक निश्चित राशि चुप रहने के लिए दी जाती है लेकिन किसी के मृत परिजन के साथ ऐसा करना अपराध के साथ-साथ अमानवीय है । विभाग को चाहिए की ऐसे तस्करों पर नकेल कसी।








