
कोरबा. पहंदा स्थित आर आर राइस मिल में हुए हादसे में मौत के 24 के घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. नया पहंदा निवासी 42 वर्षीय कलेश्वरी बाई की करंट लगने से मौत हुई है. परिजनों का आरोप है कि कलेश्वरी बाई के साथ राइस मिल संचालक के साथ विवाद हुआ था. कहीं न कहीं उसके साथ कोई घटना घटी है. परिजन मामले की जांच उचित मुआवजा और मृतका के बेटे को नौकरी की मांग को लेकर राइस मिल के सामने धरना प्रदर्शन बैठे हैं. घटना की सूचना पर उरगा थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता जारी है. मृतका पिछले कई सालों से राइस मिल में काम कर रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.










