Monday, April 27, 2026

बिलासपुर सांसद अरूण साव रहे कोरबा प्रवास पर, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

कोरबा . मोदी सरकार के कार्यकाल को 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी भाजपा सांसद अरूण साव कोरबा प्रवास पर रहे । इस दौरान उन्होने भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को सबके समक्ष रखा और आगामी दिनों में होने वाली योजनाओं को साझा किया। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री झगेन्द्र देवागंन ने उनका सत्कार किया। इस कार्यक्रम में कोरबा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवागंन, ज्योतिनंद दुबे, विकास महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।