Wednesday, July 15, 2026

कोरबा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

कोरबा : भाजपा के कद्दावर नेता व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे । इस दौरान रेस्टहाउस में भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पूर्व महाापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा नेता देवेन्द्र पाण्डेय, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।