Saturday, July 18, 2026

राहुल को बचाने छत्तीसगढ़ सरकार ने झोंकी पूरी ताकत

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक नौनिहाल जमीन के नीचे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. मासूम को बचाने के लिए जद्दोजहद जारी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले 24 घंटे से 3 जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन राहुल को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता एक बार फिर देखने को मिली है. मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि राहुल को सकुशल निकालने की हर सम्भव कोशिश करना है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहुल को बचाने के लिए पिछले 24 घंटे से प्रशासनिक और पुलिस महकमा घटना स्थल से हिला नहीं है.