
knn24news पखांजुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक व्यापारी के धोखे का शिकार हुए सैकड़ों किसान आंदेालित हैं। वे पखांजूर थाने के सामने चक्काजाम कर बैठे हैं। उल्लेखनीय है कि एक व्यापारी ने 600 किसानों से 7 करोड़ रुपये की ठगी की है। इसी बात कोलेकर शनिवार से ही किसान आंदेालन कर रहे हैं। लेकिन इस बीच आंदोलन की अगुवाई कर रहे पूर्व भाजपा विधायक भोजराज को पुलिस उठाकर ले गई है। पुलिस पूर्व विधायक को कहां ले गई है यह किसी को पता नहीं है।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक भोजराज नाग को नजरबंद किया गया है। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए श्री नाग कल से डटे हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई ने किसानों के गुस्से को और भड़का दिया है। अब किसानों का कहना है कि हमारे हक़ का पैसा जब तक नहीं मिलेगा तब तक हमारा ओदोलन जारी रहेगा। इसके बाद पखांजुर थाना प्रभारी किसानों के बीच पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से मध्यस्थता की कोशिश की जा रही है। बहरहाल रविवार को पखांजुर में माहौल तनावपूर्ण है।









