Monday, May 11, 2026

पकड़ा गया नशे का सौदागर : डेढ़ लाख रुपये की नशीली दवाएं जब्त, भटगांव से विश्रामपुर लाते पकड़ा गया युवक

सूरजपुर। सरगुजा अंचल के सूरजपुर जिला मुख्यालय में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां जप्त की हैं, एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि शिवनंदनपुर निवासी मिथलेश राव उर्फ कृष्णा राव मोटर सायकल में भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां बिक्री करने हेतु भटगांव तरफ से विश्रामपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर आईटीआई मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली टी-जेसिक इंजेक्शन 80 नग, एविल इंजेक्शन 80 नग साहित अल्प्राजोलम टेबलेट 3500 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये है। फिलहाल मामले में नशीली दवा और मोटर सायकल जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।