Sunday, October 11, 2026

शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाना अनिवार्य … सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान

रायपुर. छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लिया है. अब प्रदेश के सभी शासकीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाना अनिवार्य होगा.

छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है. हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके.