Thursday, March 12, 2026

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन पहुंचे कोरबा, कार्यकर्ताओ ने किया सवागत, प्रेस के सवालो का भी दिया जवाब

कोरबा :- बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन के कोरबा में प्रथम आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। उन्होंने प्रेसवार्ता की। जहा उन्होंने सभी सवालो का जवाव दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमारे पास एक नहीं हजारों ओपी चौधरी हैं। मैं सरकार को चुनौती देता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करें”। नितिन जी ने बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध को भी एक प्रोपेगेंडा बताया और कहा कि “इसे अन्य संगठन हवा देकर युवाओं को उकसा रहे हैं।

इस आत्मीय स्वागत के दौरान उनके साथ भूपेंद्र सवन्नी भी थे। लखन लाल देवांगन, डॉ राजीव सिंह, जोगेश लांबा, केदारनाथ अग्रवाल, विकास महतो, ज्योतिनंद दुबे, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, उमाभारती सराफ, राजेंद्र राजपूत, पवन सिन्हा, मनोज शर्मा, वैशाली रत्न पारखी, संजु देवी राजपूत, अर्चना रूनिझा, हेमलता, आशा महंत, रानी यादव, देवकी साहू, गौरी केवट, भगवती, रेणुका, पंकज प्रजापति, पंकज सोनी, विकास केदारनाथ, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।