
कोरबा- भैंसमा रोड़ के पास हुए दुघर्टना में अजय यादव नामक युवक की मौत हो गई है। उरगा सिलियारीभांठा निवासी अजय किसी काम से बाहर गए हुए थे वापसी के दौरान के भैंसमा रोड़ में रोड़ निर्माण के लिए बनाए गड्डे में गिरने के कारण उनकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहां पर गड्ढ़ा किया गया हैं वहां पर किसी भी प्रकार की चेतावनी संबंधी बोर्ड नहीं लगा होने के कारण अजय समझ नहीं पाए और गाड़ी समेत नीचे गिर गए।
पिछले दिनों राहुल साहू के रेस्क्यू के बाद आईजी के निर्देश पर समस्त बोरबेल के गड्डो को तो बंद कर दिया गया लेकिन सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढ़े में लापरवाही बरती गई। जिसका नतीजा आज अजय यादव के मौत के रूप में सामने आया। अगर विभागिय तौर पर निर्माण स्थन के पास कोई संकेतक लगाए गए होते तो शायद आज अजय जिंदा होता।









