Monday, March 16, 2026

आज से नए वोटर ID की PDF कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे, पुराने वोटर के लिए यह सुविधा 1 फरवरी से शुरू होगी

knn24.com/वोटर ID कार्ड खोने या खराब हो जाने पर इसे दोबारा बनवाना बड़ा मुश्किल होता है। अब इलेक्शन कमीशन ने यह समस्या दूर कर दी है। आज से वोटर ID को डाउनलोड किया जा सकेगा। 31 जनवरी तक सिर्फ वे वोटर्स अपनी वोटर ID डिजिटल फॉर्मेट में ले पाएंगे, जिन्होंने पिछले साल नवंबर-दिसंबर में अप्लाई किया है। एक फरवरी से सभी वोटर्स को यह सुविधा मिलने लगेगी।

नेशनल वोटर्स डे पर इलेक्शन कमीशन ने e-EPIC स्कीम शुरू की है। EPIC यानी इलेक्टोरल फोटो आइडेेंटिटी कार्ड। इसके जरिए आप अपने वोटर ID को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर पाएंगे। इसका प्रिंट भी लिया जा सकेगा। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को इसकी शुरुआत की। इस दौरान पांच नए वोटर्स को ई-वोटर कार्ड दिए गए।