
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत मुरली में पीडीएस की दुकान से मिले चावल में प्लास्टिक के चावल मिले होने की बात से हड़कंप मच गया है. लोगों का कहना है कि कोटे के चावल में कुछ अलग तरह के चावल दिख रहे हैं. इनका आरोप है कि जब इसे पकाया जा रहा है तो उसमें से चिपचिपा पदार्थ निकल रहा है. लोग इसे प्लास्टिक का चावल कहकर खाने से मना कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
दरअसल ग्राम पंचायत मुरली के ग्रामीणों का आरोप है कि पीडीएस की दुकान से जो चावल मिल रहा है, उसमें प्लास्टिक के चावल के दाने मिले हैं. इस बात को लेकर गांव में हड़कंप मच गया. चांवल को काफी देर तक पकाने के बाद भी चांवल नहीं पक रहा है और उसमें से चिपचिपा पदार्थ भी निकल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर राशन दुकान का संचालन महिला स्व.सहायता समुह के द्वारा चलाया जा रहा है।
पीडीएस की दुकान से मिले चावल में प्लास्टिक के चावल का दाना मिले होने की बात से लोग सकते में आ गए. वे अपने-अपने घरों से कोटे से लाए गए चावल का मिलान करने लगे तो सब में वैसे जैसे चावल के दाने दिखाई दिए. इस पर उनका शक और गहरा हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले राशन दुकान से इस तरह का चावल का वितरण कभी नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इसमें प्लास्टिक का चावल मिला हुआ है, खाने में कोई स्वाद नहीं है. साथ ही बच्चों को खिलाने पर वह बीमार भी हो सकता है.
अधिकारियों ने कही शिकायत करने की कही जा रही हैं बात इसमामले को लेकर जिम्मेदार विपणन अधिकारी से शिकायत करने की बात ग्रामीणों के द्वारा कही जा रही है। बहरहाल ये कोई पहला मामला नहीं जब चांवल में प्लास्टिक के दाने मिलने की बात सामने आई हो इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है।






