Thursday, August 20, 2026

बच्चो को नहीं मिली स्कूल बस की सुविधा, पालको को रही परेशानी

कोरबा। एसईसीएल गेवरा परियोजना के कर्मचारी के बच्चे लोग ज्यादातर विद्यार्थी डीएवी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं वैसे तो एसईसीएल प्रबंधन द्वारा प्रगति नगर शक्तिनगर के लिए बस सुविधा दिया गया है लेकिन दीपका कॉलोनी के बच्चे लोगों को स्कूल लाने ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए एसईसीएल के कर्मचारियों को प्रथम पाली द्वितीय पाली के कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल तक छोड़ने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अगर कर्मचारी के दो बच्चे हैं तो एक आगर नर्सरी क्लास में पढ़ता है और दूसरा क्लास तीसरी हो या फिर आगे की क्लास तो दो से तीन बार लेने और लाने ले जाना पड़ रहा है नर्सरी क्लास क्लास 8:00 बजे से 9:30 बजे तक और दूसरा 2:00 बजे छूटता है तो कर्मचारियों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है एसईसीएल प्रबंधन को चाहिए कि कर्मचारियों को परेशानी को दूर करने के लिए दीपका कॉलोनी के बच्चों के लिए क्लास नर्सरी से पांचवी बच्चों के लिए ऑटो या व्हेन की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि अभिभावकों समस्या दूर हो सके ऐसे व्यवस्था प्रबंधन को करना चाहिए अभिभावक इस समस्या से निजात पाने के लिए निजी वाहन मालिकों को भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं तो उनके द्वारा भी किसी तरह का कोई रुचि दिखाई नहीं दे रहा है इससे कर्मचारियों चिंतित नजर आ रहे हैं इससे प्रबंधन को चाहिए कि तत्काल चार पहिया वाहन व्यवस्था कर बच्चों को और अभिभावकों की समस्या को देखते हुए गाड़ी उपलब्ध कराना चाहिए