

कोरबा- भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले के वरिष्ठ नेता, कुशल चिकित्सक व कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद’ डॉ बंशीलाल महतो के जन्मदिन के उपलक्ष में पार्टी जिला कार्यालय में पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने बापूजी के द्वारा किए गए कार्यो का व्याख्यान किया। साथ ही उनके द्वारा जिले के विकास में किए गए कार्यो की भी प्रशंसा की गई। डॉ. महतो ने अपने कार्याकाल में जिले का चहुमुखी विकास किया। भाजपा कार्यलय में आज उनके जन्मदिन पर भाजपाई एकत्रित हुए तथा उन्हे नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवागंन, महामंत्री विकास महतो, केदारनाथ अग्रवाल, अशोक चावलानी, अजय वर्मा, झखेन्द्र देवांगन सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







