Sunday, April 19, 2026

पहली बारिश ने पोल खोली कोरबा की पानी निकासी व्यवस्था की, सालो पहले बनाई गई नाली हुई जर्जर, व्यापारियों में आक्रोश, जिलाधीश से लगाई मदद की गुहार

कोरबा। पहली बारिश ने कोरबा की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है । शहर के हर स्थान में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है । लेकिन अगर यह स्थिति शहर के मुख्य मार्ग में हो तो यह शासन प्रशासन के उस योजना पर पलीता लगाता है जिसे सौंदर्यकरण का नाम दिया गया है। शहर के मुख्य मार्ग टीपी नगर रोड पर 15 साल पहले रखड़ ईंट से नाली का निर्माण किया गया था, लेकिन अब ये नाली उपयोगहीन नजर आ रही है । सफाई ठेकेदार बताते हैं नाली को जाम होने से बचाने के लिए रोज साफ करते हैं लेकिन नालिया स्थान से टूटी हुई है, जिससे उन्हें नाली साफ करने में काफी परेशानी होती है।
चूकि टीपी कोरबा का व्यापारिक स्थान है, जिसके कारण इस क्षेत्र में यातायात का दबाव भी काफी रहता है। प्रतिष्ठानों की बहुलता होने के कारण लोगों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है । लेकिन जब जब बारिश होती है तब तब सड़क जलमग्न हो जाती है जिसके कारण लोगों को आने जाने में भी काफी परेशानी होती है । व्यापारियों का कहना है कि कई बार इस मामले की शिकायत की गई है लेकिन अब तक इस और कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई । व्यापारी वर्ग चाहता है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा आने वाले दिनों में शासन प्रशासन को उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल व केएनएन टीम भी कोरबा की शासन प्रशासन से ये आग्रह करता है की वे व्यापारियों की समस्या को सुलझाए। वैसे तो कोरबा आर्थिक रूप से काफी संपन्न है, करदाताओं के साथ हो रहे छलावे से ये काफी परेशान है। कोरबा महापौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के निवास भी यही बावजूद ये हाल भारी लापरवाही को दर्शाता है। बहरहाल देखना है कि कब तक टीपी नगर क्षेत्र की समस्या का समाधान होता है।