Thursday, August 20, 2026

अनोखी बारात: तिरपाल ओढ़कर दुल्हन लेने पहुंचे बाराती, बरसते बारिश में भी जमकर किया डांस

knn24news. आईटी सिटी इंदौर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आगे-आगे बैंड बाजे वाले दुल्हन हम ले जाएंगे… गाना बजा रहे हैं। वहीं बैंड-बाजे वाले के पीछे-पीछे तिरपाल ओढ़े बाराती चल रहे हैं। बारिश भी बरातियों का जज्बा कम नहीं कर सका। बरसते बारिश के बीच बाराती तिरपाल के अंदर ही जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में शेयर होने के बाद जमकर वायरल हो गया। लोगों के बीच अनोखी बारात कौतूहल का विषय बनी हुई है। में बाराती तिरपाल ओढ़कर दुल्हन लेने जा रहे हैं। वहीं इस दौरान बज रहे गाने पर तिरपाल के अंदर ही जमकर डांस भी कर रहे हैं। बारिश में भी बरातिय़ों का जज्बा कम नहीं हुआ। इस अनोखे बारात का किसी ने वीडियो ने बनाकर सोसल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बता दें कि मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद से हो रही बारिश से छोटी नदियां और नाले उफना गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई से 8 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी से अति बारिश होगी। ग्वालियर, चंबल और इंदौर में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। जबलपुर से लेकर भोपाल और नर्मदापुरम समेत बाकी मध्यप्रदेश में अति भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अभी अगले 3 दिन और ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। आधे से ज्यादा प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।