Monday, April 27, 2026

मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा का डोर टू डोर बुद्ध की ओर ..अभियान जारी

मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा का डोर टू डोर बुद्ध की ओर ..अभियान के तहत भद्रारापारा अम्बेडकर चौक के पास संविधान सत्संग कथा का भुनेश्वर रत्नाकर के निवास पर बालको क्षेत्र की सचिव लता जांगड़े ने आयोजित किया जिसको संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषि कर भारती ने मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा सामाजिक संगठन को सर्वसमाज के हितों के लिए एक बेहतरीन संवैधानिक समता,स्वतंत्रता,बधुत्व और न्याय के विचार और उद्देश्यों को लेकर चलने वाला असली आजादी का जनांदोलन बताया।

     सत्संग को जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,जिला महिला कार्यवाहक अध्यक्ष जानकी साहू ,बालको अध्यक्ष प्यारे दास महंत,जिला महिला उपाध्यक्ष तारा सोनी,परसा भांठा उपाध्यक्ष रूपा माहिलांगे,सचिव लता जांगड़े,ने संबोधित किया।बैठक में कृष्ण बाई,जितेंद्र विजय,अनुसुइया साहू, तोरण खांडेकर,सविता ओगरे,लीला भास्कर,गिरजा साहू,फूल बाई महंत,फूलचंद जांगड़े,नम्रता टंडन,चंदा रातरे के साथ बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में चाय नाश्ते का प्रबंध आयोजकों ने किया ।