Monday, April 27, 2026

मोइत्रा का भाजपा पर वार- ‘बंगालियों को न सिखाएं काली पूजा, वह हिंदू देवताओं की संरक्षक नहीं’

knn24news. फिल्म काली के पोस्टर से छिड़ा विवाद थम नहीं रहा है। इस मामले में विवादित बयान देने के बाद निशाने पर आईं तूणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर पलटवार किया है। मोइत्रा ने आज कहा कि भाजपा बंगालियों को काली पूजा न सिखाए। वह खुद को हिंदू देवताओं की संरक्षक भी न समझे।

टीएमसी सांसद मोइत्रा ने मां काली को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं। इसके बाद उनके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। भाजपा मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। गुरुवार को टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी मोइत्रा को सधे शब्दों में परोक्ष नसीहत दी थी।

टीएमसी नेता ने आज भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बंगाल के लोगों को यह न सिखाए कि काली पूजा कैसे होती है। भाजपा हिदू देवताओं की अभिरक्षक न बने। मोइत्रा ने कहा कि भाजपा उत्तर भारत में देवी-देवताओं की पूजा के तरीकों के आधार पर देश के अन्य हिस्सों के उन लोगों पर अपने विचार नहीं थोप सकती, जिनकी पिछले 2,000 वर्षों से अलग-अलग परंपराएं हैं।