Wednesday, August 19, 2026

पिता ही निकला मासूम का हत्यारा, जानिए क्या थी वजह…

बिलासपुर। मासूम शौर्य की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला. आरोपी पिता को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिता को लगता था कि मासूम उसका बेटा नहीं है, जिसकी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया.

घटना सीपत थाना क्षेत्र के सेलर गांव का है. जहां रहने वाले मदन सुरजे का चार वर्षीय बेटा शौर्य कल देर शाम खेलने निकला था. देर रात घर नही पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वे नाकामयाब रहे. इस पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आज सुबह मासूम की लाश घर के पास ही मिली है, जिसके गले में रस्सी के निशान साफ नजर आ रहे हैं. इसकी वजह से रंजिशवश हत्या की आशंका जताई जा रही थी.