Saturday, April 18, 2026

‘भगवान’ को लगा लखमा का फोन ! मंत्री कवासी बोले- भगवान ने सुन लिया, बस्तर में बारिश बूढ़ादेव की देन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बाढ़ जैसी स्थितियों को लेकर प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने  बातचीत की. उन्होंने कहा कि वे बस्तर का दौरा करेंगे. वहां जनता से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे.

मंत्री ने कहा कि भारत में कई इलाके सूखे के कगार पर, लेकिन बस्तर में काफी पानी गिर रहा. ये आदिवासियों की देन. “मंत्री संत्री पानी को नहीं जानता” बस्तर में जंगल की वजह से ज्यादा बारिश हो रही है, लेकिन किसी तरह की दुर्घटना ना हो उस पर सरकार की नजर है.

भगवान को फोन लगाने पर मंत्री कावासी लखमा ने कहा कि “मैंने कहा था कि भगवान को फोन लगाऊंगा भगवान ने भी सुन लिया,” हम आदिवासी लोग देवी-देवताओं को मानने वाले पूजा पाठ करने वाले लोग हैं. बच्चा पैदा नहीं हुआ, शादी नहीं होती या बारिश नहीं हुई तो हम भगवान को मनाते हैं, भगवान भी सुन लेते हैं, पानी गिर रहा है. यह बूढ़ादेव की देन है.

डॉ रमन सिंह के बयान पर मंत्री लखमा ने कहा कि रमन सिंह की सरकार थी, तब कोंटा में बाढ़ आया था, वहां के आदिवासियों ने उस समय प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को पत्थर फेंककर मारा था. मैं भी गाड़ी में था मुझे नहीं मारा गया, उस समय डॉ. रमन सिंह सोए हुए थे, इन्होंने बस्तर को नर्क बना दिया था. रमन सिंह का बाढ़ को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए.