
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में RSS नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बिल्डर आदर्श अग्रवाल अपने 10 गुडों के साथ मिलकर RSS नेता सोहन सिंह के घर में घुसकर सोमवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। पूरा मामला गोरा बाजार थाना अंतर्गत चैतन्य सिटी का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्डर आदर्श अग्रवाल समेत 4 लोगों पर 9 धारा के FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भई कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी बिल्डर आदर्श अग्रवाल अभी फरार है। बिल्डर आदर्श अग्रवाल पर पहले से भी कई मामलों में FIR दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डर आदर्श अग्रवाल ने चैतन्य सिटी बनाया है। सिटी में विभिन्न समस्याएं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिल़्डर रहवासियों की समस्याओं को नहीं सुधार रहा है। साथ ही बिल्डर आदर्श अग्रवाल के गुंडे सिटी में घुमते रहते हैं। इससे महिलाओं-लड़कियों को बाहर निकलने में परेशानी होती है। इनका विरोध आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांत प्रवक्ता सोहन सिंह ने किया था।









