
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जेल के असिस्टेंट जेलर के घर पर तोड़फोड़ की खबर सामने आई है. अज्ञात हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया है. बीती रात तकरीबन साढ़े तीन बजे के आसपास की घटना है. दुर्ग की पद्नाभपुर पुलिस चौकी की टीम जांच में जुटी है.
घटना के संबंध में परिजनों ने जो पुलिस को बताया है, उसके मुताबिक दुर्ग जेल परिसर में ही स्टाफ क्वार्टर हैं. वहीं पर एफ-3 में असिस्टेंट जेलर अशोक साव का निवास है.
रात तकरीबन साढ़े तीन बजे के आसपास कुछ लड़के घर पहुंचे. दरवाजा को जोर-जोर से बजाने लगे और तोड़ने की कोशिश में लगे रहे. इस बीच पूरे समय हमलावर कहते रहे, जिसे बुलाना है बुला लो. जान से मार देंगे. किसी को नहीं छोड़ेंगे, जिसे बुलाना है बुलो लो…इस तरह की आवाज आ रही थी.
खिड़की की कांच तोड़ दिए हैं. चाकू से अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाए हैं.जिस वक्त ये कांड हुआ, उस टाइम सभी सो रहे थे. जोर से आवाज आने पर उठे और पुलिस को सूचना दी. तब तक बदमाश वहां से भाग गए थे.
अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर जेल परिसर में स्थित असिस्टेंट जेलर के घर पर हमला कैसे हुआ ? जेल परिसर की सुरक्षा सवालों के घेरे में है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पद्नाभपुर पुलिस चौकी के प्रभारी तोबिश खाखा ने बताया कि, शिकायत मिली थी कि उप जेलर के घर मे लगे जाली से कुछ युवक चाकू लेकर डरा धमका रहे हैं.











