Saturday, July 4, 2026

नौकरी की मांग को लेकर एसईसीएल के सीजीएम कार्यलय में भूविस्थापितो ने जड़ा ताला, घंटो मशक्कत के बाद खुलवाया अधिकारियों ने

कोरबा।एसईसीएल में नौकरी की मांग लेकर भू-विस्थापितों का आंदोल थम नहीं रहा है। नौकरी की म को लेकर गेवरा में जहां देर तक भू-विस्थापित दफ्तर में ही ज रहे। वहीं मंगलवार की सुब रोजगार एकता संघ के अध्या राधेश्याम कश्यप के नेतृत्व भू-विस्थापितों ने कुसमुं सीजीएम दफ्तर के बाहर के मेन पर ताला जड़ दिया।

 

भू-विस्थापित यहां सुबह करीब 6.30 बजे पहुंचे थे, जिसमें कुछ महिलाएं व उनके साथ बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने गेट पर तालाबंदी करने के साथ भू-विस्थापितों को जल्दी नौकरी देने व लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सुबह जब एसईसीएल के अधिकारियों को कुसमुंडा मुख्यालय में तालाबंदी की जानकारी मिली तो वे हड़बड़ा गए। 10 बजे से ही कार्यालय में कर्मचारियों का आना शुरू हो नाता है, लेकिन मेन गेट पर ताला नगे होने के कारण सुबह अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी’ के लिए कार्यालय के भीतर जाने में दिक्कत हुई। अन्य कार्यों से जब सुबह कार्यालय पहुंचे तो उनको लौटना पड़ा। दूसरी तरफ सीजीएम दफ्तर के मेन गेट पर तालाबंदी आंदोलन की सूचना मिलते ही मौके पर कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदूलकर, दीपका के नायाब तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। प्रशासन ने चर्चा का आश्वासन दिया और सुबह करीब 10.30 बजे गेट पर लगा ताला खुलवाया गया, लेकिन इसके बाद भी भू-विस्थापितों का आंदोलन गेट के सामने चलता रहा। आंदोलन की सूचना पर किसानसभा के पदाधिकारी प्रशांत झा, दीपक साहू सहित अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। भू-विस्थापित व संगठनों के लोग गेट के सामने जमीन पर बैठ गए थे। प्रशासन व प्रबंधन के अधिकारियों ने भू-विस्थापितों को प्रक्रिया जारी होने की बात कही और फिर समझाइश दी। जिसके बाद दोपहर 1.30 बजे आंदोलन खत्म हुआ।