Monday, June 29, 2026

8 यात्रियों की हुई मौत… दो डबल डेकर बसों में भीषण भिड़ंत, 8 की मौत, 35 से अधिक घायल

पटना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो बसों के बीच भीषण टक्कर में 8 यात्रियों की मौत हो गई है. 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गये है. सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी बस सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे. वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के ही सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार भोर में लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस जा टकराई. सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हैं. मृतकों में चार की पहचान हो गई है। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है.