Wednesday, July 1, 2026

कांग्रेस नेता की ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर ज़ोरदार हंगामा, सोनिया गांधी ने कहा – “वह माफी मांग चुके हैं…”

New Delhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘अपमान’ करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा उन्हें ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने के बाद माफी की मांग की है. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भी कुछ सांसदों को संसद परिसर में तख्तियों के साथ टिप्पणी का विरोध करते हुए देखा गया. सीतारमण ने इसे ‘लिंगभेदी अपमान’ करार दिया.

स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा, ‘कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्मान पचा नहीं पा रही है. कांग्रेस पार्टी गरीब परिवार की बेटी देश की राष्ट्रपति बने इसे पचा नहीं पा रही. उस नेता को सरकार ने टोकते हुए कहा कि आप देश की राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं. तब भी अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू का अपमान वापस नहीं लिया. आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी, दलित विरोधी कांग्रेस ने सुप्रीम कमांडर ऑफ आर्म्ड फोर्स का अपमान किया है. सदन में कांग्रेस की मुखिया मौजूद हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी. सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी.’