Wednesday, August 19, 2026

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से मांगी माफी, लेटर लिखकर कही ये बात

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपने विवादित बयान के लिए लिखित में माफी मांगी है. उन्होंने राष्ट्रपति को लेटर लिखकर कहा कि मेरी जुबान फिसलने की चूक को माफ करें. साथ में उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो जुबानी चूक ही थी.

चौधरी ने पत्र में लिखा, ‘मैं आपकी स्थिति का वर्णन करने के लिए गलती से गलत शब्द का इस्तेमाल करने के लिए खेद व्यक्त कर रहा हूं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह जुबान से फिसल गया था. मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं.’