ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अगले तीन दिन परेशानी वाले हो सकते है. क्योंकि रेलवे ने 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं 4 ट्रेनें ऐसी है जो बीच रास्ते में ही यात्रियों को छोड़ेगी.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में खत रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य के कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा. लल्लूराम को मिली जानकारी के मुताबिक नॉन इंटरलोकिंग का कार्य 1अगस्त, 2022 को सुबह 10.00 बजे से 03 अगस्त, 2022 को सुबह 10.00 बजे तक (अर्थात 48 घंटे) किया जायेगा.
(01) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी .
(02) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी .
(03) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी .
(04) दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी .









