Sunday, August 23, 2026

पाममॉल के संचालन को हुए 4 वर्ष, कई तरह के आयोजन के साथ प्रबंधन मना रहा वर्षगांठ, बच्चों के लिए आयोजित की गई डांस प्रतियोगिता, संचालक ने लोगों को दिया धन्यवाद

 

कोरबा- कोरबा के प्रसिद्ध माल पाममॉल के संचालन को 4 वर्ष पूर्ण होने पर परिसर में विविध आयोजन किए गए। इसी के तहत लेट्स कम एंड सेलीब्रेट टूगेदर वीथ पॉममाल नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर बच्चों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती देकर शमा बांध दिया। पाममॉल के संचालक दिनेश मोदी ने इस अवसर पर लोगों को पाममॉल को अपना स्नेह देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल शामिल हुए वहीं विशिष्ठ के रूप में शारदा सुपर बाजार के संचालक केतन चौधरी भी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।