
अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन बौखला उठा है. इस यात्रा को लेकर ताइवान के साथ ही अमेरिका को भी चीन ने धमकी दी है. उधर, पेलोसी के ताइवान से बाहर निकलते ही चीन ने ताइवान की हवाई सीमा में फिर घुसपैठ की. चीन के 27 फाइटर ताइवान की सीमा में घुसे. नैंसी पेलोसी को लेकर यहां के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एकदम से यूजर्स का हुजूम उमड़ पड़ा. पेलोसी पर बहस और चर्चा के बीच एकदम से यूजर्स की संख्या इतनी बढ़ गई कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म क्रैश हो गया.










