Thursday, August 20, 2026

श्रीनगर में CRPF के बंकर पर ग्रेनेड अटैक, एक सब इंस्पेक्टर घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने CRPF के बंकर पर ग्रेनेड अटैक किया। श्रीनगर के अली जान रोड के पास हुए हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान CRPF की 161वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर परवेज राणा के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद फरार हो गए। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इधर, श्रीनगर के सुंबल में हुए सड़क हादसे में CRPF के 8 जवान घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।