Tuesday, August 18, 2026

अरुण साव के ट्वीट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, कहा – साव के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही डॉ. रमन की हुई तरक्की

रायपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के ट्वीट पर कांग्रेस ने चुटकी ली है. कांग्रेस ने साव के ट्वीट को वायरल किया है, जिसमें साव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है. इस पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि अरुण साव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही डॉ. रमन सिंह की तरक्की हुई है.