Thursday, July 2, 2026

रदेश में आज 188 कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 3 मरीजों ने तोड़ा दम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हर रोज कोरोना के नए मरीज पाए जा रहे हैं. शुक्रवार को 188 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. आज 269 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं. छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 5.61 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 1641 हो गई है.

प्रदेश में आज 3,353 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 19 जिलों से 188 संक्रमित पाए गए. सबसे ज्यादा रायपुर में 41, दुर्ग में 36, बलौदाबाजार में 15 मरीज पाए गए. इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा में 14-14 मरीज पाए गए. वहीं दुर्ग, रायपुर औैर बलौदाबाजार में 1-1-1 मरीजों ने दम तोड़ा है.