Saturday, July 4, 2026

Twin Tower Demolition: नौ सेकंड, चार धमाके और भ्रष्टाचार के ट्विन टावर ध्वस्त

सुपरटेक ट्विन टावर रविवार की दोपहर ढाई बजे यानी 02:30 बजे (28 अगस्त) गिरा दिए गए। नोएडा सेक्टर-93ए में अवैध तरीके से बनाई गई बिल्डिंग विस्फोट के जरिए ध्वस्त हो गईं। इसे गिराने में 3500 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई। आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया।

नोएडा के सेक्टर-93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Towers) ध्वस्त हो गए। ध्वस्तीकरण के दौरान आसपास धूल का गुबार हवा में हुड़ता हुआ दिखाई दिया। यह काफी देर तक हवा में रहा। इस दौरान इसे देखने के लिए एक्सक्लूशन जोन से दूर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे।