Saturday, July 4, 2026

 महान पार्श्वगायक मुकेश चंद्र माथुर को उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद, वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ रहे मुख्यअतिथि

कोरबा :  महान पार्श्वगायक मुकेश चंद्र माथुर को उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया   इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में स्थित श्री मलिक मंगलम में,संगीत पर आधारित “सुर संध्या” कार्यक्रम आयोजित कर, मुकेश जी को श्रृद्धांजलि दी गई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केदारनाथ अग्रवाल वरिष्ठ समाज सेवी और संचालक टीवीएस एजेंसी कोरबा थे l विशिष्ट अतिथि श्री झखेंद्र देवांगन पूर्व एल्डरमैन न पा नि कोरबा, श्री बोध सिंह ठाकुर वरिष्ठ नेता कोरबा, श्री पी के शर्मा मुकेश के नाम से विख्यात वरिष्ठ गायक कोरबा और ज्योति सिंह जगत प्रख्यात डी जे साउंड कोरबा थे l
 कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के संचालक एव अधिवक्ता श्री श्यामल मालिक ने किया l कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और मुकेश के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया l
कार्यक्रम का सफल संचालन टीनू आनंद और करमजीत भारद्वाज के द्वारा किया गया lइस अवसर पर नगर के कलाकर गायकों ने मुकेश के गाये हुए गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी  जिनमें शेख स्माइल, पी के शर्मा, श्यामल मल्लिक,डी. एन. वर्मा, उत्तरा लहरे, प्रेम कुमार,माया थापा, विमला सुमेर, अजय शर्मा,अजीत सेनगुप्ता, संजय नरडे, युवराज चंद्रा, संजय रात्रे, आकाश शर्मा, मनीष मनचला, बेनी राम, सनोज यादव , राज कुमार सोनी, लेख राम पटेल, तापस सेनगुप्ता,राजू सेनगुप्त, हरीश शुक्ला, अजय आदिले, संतोष पासवान, धनंजय चौहान, प्रदीप साहू आदि के द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी।