सिंगरौली। जिला सिंगरौली के थाना नवानगर अंतर्गत माजन एवं चौकी जयंत क्षेत्र के रहने वाले 10-12 व्यक्ति छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के रमदहा वाटरफॉल गए थे। जहां पानी में डूबने से 4 व्यक्तियों की मृत्य की खबर है। 01 महिला को सकुशल बाहर निकाला गया है, जबकि 02 अन्य की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर सिंगरौली पुलिस द्वारा परिजनों के साथ पुलिस बल रवाना किया गया है। मौके पर एसडीआरएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

घटना के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू किया। बाद में सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। डेडबॉडी निकाली जा चुकी है, बाकी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।