
आजकल लोग अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और ये जरूरी भी है, क्योंकि फिट रहने के लिए बैलेंस डाइट के साथ-साथ नियमित वर्कआउट भी बहुत जरूरी है. सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि आजकल तो महिलाएं भी अपनी फिटनेस पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रही हैं. रोजाना जिम जाना और तरह-तरह के एक्सरसाइज करना अब महिलाओं के लिए भी आम हो गया है. जिम में पसीना बहाते लोगों के वीडियोज सोशल मीडिया पर भी अक्सर वायरल होते रहते हैं. आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन ये कुछ अलग है, क्योंकि इसमें एक दुल्हन साड़ी और ढेर सारे गहने पहने जिम में पसीना बहाती नजर आती है.
आपने ऐसे कई वीडियोज देखे होंगे, जिसमें लोग तरह-
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतनी भी क्या बेचैनी थी कि महिला साड़ी और गहने पहने ही जिम करने आ गई, तो हम आपको बता दें कि यह महिला का प्री-वेडिंग शूट था. दरअसल, आजकल प्री-वेडिंग शूट का ही जमाना है. दूल्हा-दुल्हन शादी से पहले फोटोशूट करवाते हैं, जिसमें पार्टनर्स के साथ खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया जाता है.तरह के कपड़े पहन कर जिम करते नजर आते हैं, लेकिन कोई महिला साड़ी पहन कर जिम करे, यह सुनने में ही थोड़ा अलग लग रहा है, पर इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी पहनी एक महिला, जो गहनों से लदी हुई है, जिम में डंबल उठाते नजर आती है. इसके बाद वह और भी कई तरह के एक्सरसाइज करते नजर आती है.
Pre wedding shoot. Wonder what’s the message 😊 pic.twitter.com/YpmM3k8Eec
— Poonam Datta (@Poonam_Datta) August 26, 2022











