जिंदगी कब कैसे बदल जाए कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पार्टी के दौरान एक शख्स मस्ती में डांस कर रहा था, तभी वह अचानक गिर पड़ा और हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. वहां मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए की अचानक यह क्या हुआ. अब सोशल मीडिया पर शख्स का आखिरी डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पार्टी में मौजूद हर शख्स इस घटना के बाद से हैरान है.
जानकारी के अनुसार जो शख्स वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहा है उसका नाम प्रभात है और वह आईवीआरआई में सहायक टेक्निकल के पद पर कार्यरत था. वह एक जन्मदिन की पार्टी में पहुंचा था और यहीं जब गाने बजना शुरू हुए तो वह खुद को डांस करने से नहीं रोक सका, लेकिन शायद प्रभात को नहीं पता था कि जिन पलों को वह इतना एंजॉय कर रहा है, वह उसकी जिंदगी के आखिरी पल साबित होंगे.

मौत का लाईव वीडियो… डांस करते-करते आई मौत… #BreakingNews #news #tranding #death pic.twitter.com/aEsKRuis47
— Pratik Chauhan (@pratikchauhan29) September 2, 2022