Friday, July 3, 2026

लापता महिला की फंदे से लटकी मिली लाश:पति से विवाद के बाद निकली थी, ससुरालवाले बोले-इसका दूसरे मर्द से चक्कर था

कोरबा जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो पिछले 3 दिनों से लापता थी। अब फंदे से लटकी हुई उसकी लाश मिली है। उधर, उसके ससुरालवालों ने महिला पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसका किसी और मर्द के साथ चक्कर था। इसलिए ये घर में झगड़़ा करती थी। बालको थाने की पुलिस इस केस में अब जांच कर रही है।

दोंदरो के संगम नगर में रहने वाली मिनीबाई जांगड़े पिछले 3 दिनों से लापता थी। मगर उसके पति ने पुलिस को इस बात की शिकायत नहीं की थी। इस बीच मंगलवार सुबह को संगम नगर में ही मिलीबाई की लाश उसके पड़ोसी की बाड़ी में मिली। पड़ोसी ने ही उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी।

 

खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। तब उसके ससुराल वालों ने बताया कि 3 दिन पहले उसका पति के साथ झगडा़ हुआ था। इसके बाद से वह निकल गई थी। उसका किसी और पुरुष से संबंध था। वहीं घटना की सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंचे, लेकिन