छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान जवानों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गए हैं। जवानों ने मौके से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री और विस्फोटक बरामद किया है। मामला गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एसटीएफ, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान एरिया डोमिनेशन पर गए थे। जवान अभी शोभा इलाके से 13 किलोमीटर दूर भीमाटिकरा से आगे जंगल में पहुंचे थे। उसी वक्त 12 से 15 जवानों ने फायर खोल दिया और जवानों पर फायरिंग करने लगे। इसके बाद जवानों ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक फायरिंग चली।
जिसके बाद नक्सली जवानों को भारी पड़ता देख जंगल में ही अंदर की ओर भाग गए। फायरिंग रुकने के बाद नक्सलियों ने मौके पर सर्चिंग की। जिसमें एक टैबलेट, एक इंसास मैगजीन, 2 कारतूस, पिट्ठू बैग, सोलर प्लेट व वायर, वॉकी-टॉकी, 10 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुआ है। जवान अब भी इलाके में सर्च कर रहे हैं।








